भोपाल।। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के अनशन पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा है कि भूख हड़ताल से व्यक्ति तो बड़ा हो जाता है लेकिन मुद्दा कमजोर पड़ जाता है। यही कारण है कि राम मनोहर लोहिया से लेकर जय प्रकाश नारायण तक कभी भी अनशन के पक्ष में नहीं रहे।
बीजेपी, कांग्रेस व सिविल सोसायटी के लोगों के बीच चल रही बयानवाजी को यादव ने 'कव्वाली' करार दिया। साथ ही कहा कि वह इस 'कव्वाली' में शामिल नहीं होना चाहते और इस मसले पर अपनी राय संसद में ही रखेंगे।
बीजेपी, कांग्रेस व सिविल सोसायटी के लोगों के बीच चल रही बयानवाजी को यादव ने 'कव्वाली' करार दिया। साथ ही कहा कि वह इस 'कव्वाली' में शामिल नहीं होना चाहते और इस मसले पर अपनी राय संसद में ही रखेंगे।