नई दिल्ली। कालेधन का मसला तो दूर की बात है, देश भर में सरकार के करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए आयकर (इनकम टैक्स) के रूप में बकाया हैं। बकाए को लेकर सीएजी ने भी इनकम टैक्स विभाग को आड़े हाथों लिया है। दरअसल कालेधन के आरोपी हसन अली से करोड़ों रु का कर वसूलने में आयकर विभाग नाकाम रहा है।
हसन अली से इनकम टैक्स विभाग को 20 हजार करोड़ रुपए वसूलना है, लेकिन इसकी सारी संपत्ति बेचने के बाद भी इनकम टैक्स विभाग ये पैसे नहीं वसूल सकता। लेकिन हसन अली के आठ फ्लैटों की नीलामी के बाद सिर्फ 33 करोड़ रुपए ही मिल सके।
हसन की तरह शेयर घोटाले के किंग हर्षद मेहता से इनकम टैक्स विभाग को 34 हजार करोड़ रुपए वसूलने हैं। सरकार खुद मानती है कि देश भर में इनकम टैक्स के 3 लाख 34 हजार करोड़ रुपए बकाया हैं। सरकार खुद मानती है कि इसमें से 2.91 लाख करोड़ रुपए की वसूली नामुमकिन है।
इस मामले पर अब सरकार जागी है और बड़े अफसरों की एक लंबी चौड़ी टीम बनाई गई है। लेकिन इसकी वसूली मे अभी कई और अड़चनें हैं। टैक्स की वसूली को लेकर सीएजी ने भी इनकम टैक्स विभाग पर कई गंभीर टिप्पणियां की हैं और उसकी कमियों को उजागर किया है।
No comments:
Post a Comment