Showing posts with label Soniya Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Soniya Gandhi. Show all posts

Thursday, 16 June 2011

कांग्रेस मुन्नी से भी ज़्यादा बदनाम


अपने बयानों के कारण कई बार विवादों में आ चुके भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस को लादेन की औलाद कह दिया.
साथ ही ये भी कह दिया कि पार्टी मुन्नी से भी ज़्यादा बदनाम हो गई है.
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह सोनिया गांधी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ संघर्ष की बात करती हैं, तो वे मज़ाक में कहते हैं कि ये ऐसी ही बात है जैसे पाकिस्तान आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष की बात करता है.
कोलकाता में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मां-बेटे की पार्टी है और बाक़ी सब नौकर हैं.

मांग

कांग्रेस पार्टी ने गडकरी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और माफ़ी मांगने को कहा है. पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि गडकरी गटर की राजनीति कर रहे हैं

Wednesday, 15 June 2011

हिटलर जैसी हैं सोनिया

 बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष की तुलना पाकिस्तान के आतंकवाद से निपटने के दावों से की है। नितिन गडकरी के हमले का जवाब देते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर गंदे नाले के स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने ऐसी टिप्पणी करने के लिए गडकरी से माफी मांगने की मांग की।