बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष की तुलना पाकिस्तान के आतंकवाद से निपटने के दावों से की है। नितिन गडकरी के हमले का जवाब देते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर ' गंदे नाले के स्तर ' की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने ऐसी टिप्पणी करने के लिए गडकरी से माफी मांगने की मांग की।
गडकरी ने कोलकाता में कहा , ' सोनिया गांधी जर्मनी के पूर्व तानाशाह हिटलर की प्रतीक बनी गई हैं। उनका भ्रष्टाचार कोलेकर दिया गया बयान ऐसा लगता है, जैसे पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात करता है। केंद्र सरकार की नजर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में अहिंसात्मक आंदोलन करना, भ्रष्टाचार की बात करना गुनाह है। ' उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संवेदनशीलता खत्म हो गई है। पिछले 4 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में जो कुछ हुआ, वह राम नहीं रावण लीला थी। वह देश में फिर आपातकाल जारी करवाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि गिलानी ने दिल्ली आकर देश विरोधी बातें कीं, तो उन्हें किसी ने गिरफ्तार नहीं किया, वहीं देशभक्ति और देशहित की बात करने वाले लोगों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गईं।
बीजेपी अध्यक्ष ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आवंटन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स मामले में सुरेश कलमाड़ी को बलि का बकरा बनाया गया। असली अपराधी आज भी आजाद घूम रहे हैं, उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।
कांग्रेस को मां-बेटे की पार्टी कहते हुए उन्होंने कहा कि मां पार्टी की मालकिन हैं, और बाकी नौकर। उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके मंत्री भी केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हैं, पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। अगर वह अभी चुप रहीं, तो लोग यही समझेंगे कि तृणमूल भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त है।
बीजेपी अध्यक्ष की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नटराजन ने कहा कि गडकरी ने बीजेपी के मंच को गंदे नाले के स्तर की राजनीति में बदल दिया है। वह किसी भी स्तर या लोकतांत्रिक राजनीति में कोई भूमिका निभाने के काबिल नहीं हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष के नेक विचारों की तुलना पाकिस्तान के आतंकवाद के मुकाबला करने के दावे से करना गडकरी की मानसिकता को दर्शाता है। यह ऐसी मानसिकता है जो ऐसी विचारधारा से उपजी है जो घृणा, विभाजन और हत्या को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस घृणित टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
NBT News.

No comments:
Post a Comment