भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि सभी घोटालों के प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी हैं। गडकरी ने देश की केन्द्र सरकार को भ्रष्ट बताते हुए देश में हुए और हो रहे सभी घोटालों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के अध्यक्ष ने बाबा रामदेव के अनशन को भी पूरा समर्थन देने की घोषणा की है।
साथ ही, उन्होंने सकारात्मक बिन्दुओं के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाने की घोषणा करते हुए कहा कि राजनीतिक दृष्टि से देश के इस महत्वपूर्ण राज्य के विकास के लिए पार्टी की एक स्पष्ट विचारधारा है जिसके बारे में जल्दी ही एक 'विजन पेपर' जारी किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment