Saturday, 9 July 2011

राहुल ने दलित के घर भोजन क्यों नहीं किया?: मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ पदयात्रा पर निकले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा एक दलित के घर का भोजन करने से कथित रूप से इंकार करने पर मुख्यंमत्री मायावती ने शुक्रवार को उन्हें निशाने पर लिया।

मायावती की ओर से जारी एक बयान में राहुल की पदयात्रा को एक 'तिकड़म' और 'नौटंकी' बताया गया। बयान के मुताबिक, "राहुल गांधी ने अपनी पिछली रात मरोदगढ़ी गांव के उदय वीर के घर गुजारी। उदय वीर 'कंजर' उप जाति का दलित है लेकिन उन्होंने उसके घर का भोजन करने के बजाय बाहर से भोजन मंगाया।"

राहुल खुली छत पर नहाए और दाल-रोटी का स्वाद चखा 


बयान के मुताबिक, "यही नहीं उनके व्यक्तिगत लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने निकट गांव के प्रधान के यहां भोजन किया।"

बयान में कहा गया, "यह स्पष्ट रूप से बताता है कि राहुल दलितों के खिलाफ हैं और दलितों के घरों में रात गुजारकर वे महज एक नौटंकी कर रहे हैं। वे दलितों के घरों का भोजन नहीं कर रहे हैं।"

किसानों की जरूरतें समझने के लिए जमीन पर उतरा हूं: राहुल 


उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं के प्रति आवाज उठाने पर राहुल पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "वे कांग्रेस शासित उन राज्यों में क्यों नहीं जा रहे हैं जहां किसानों की दुर्दशा हो रही है?"

No comments:

Post a Comment