कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेज-तर्रार नेता उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सहयोगी दलों को 'चालाकी' से नष्ट कर देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस भी उसी गति को प्राप्त होगी।
दिग्विजय राहुल गांधी की 'स्टेपनी' हैं: उमा भारती
'समग्र गंगा अभियान' पर यहां पहुंचीं सुश्री भारती ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि ममता बनर्जी के पास एक खास तरह का चातुर्य है, जिससे वे अपने सहयोगियों को बरबाद कर देती हैं। वे सुनिश्चित करती हैं कि जो भी राजनीतिक दल उन्हें समर्थन दे वह नष्ट हो जाये।
सुश्री भारती ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बरबाद कर दिया। अब उनके नये सहयोगी कांग्रेस की बारी है। मैं कामना करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि ऐसा ही घटित हो।
राज्य में 34 वर्ष के वामपंथी शासन को उखाड़कर प्रचंड बहुमत से सुश्री बनर्जी के सत्ता में आने के बारे में उन्होंने कहा कि अगर वे जनता के लिए काम नहीं करेंगी तो उनका भी वही हश्र होगा जो वामपंथियों का हुआ है।
मुख्यमंत्री के रूप में सुश्री बनर्जी के प्रदर्शन पर सुश्री भारती ने टिप्पणी से करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
उमा ने प्रण लिया, जब तक गंगा साफ नहीं होगी अन्न नहीं लेंगी!
अपने गंगा अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि गंगा को हिन्दुत्व या सांप्रदायिकता से जोड़ना गलत है। उन्होंने विशेषज्ञों का एक दल बनाने और एक ऐसा कानून बनाने की मांग दोहरायी जो सुनिश्चित करे कि गंगा हर तरह के प्रदूषण से मुक्त हो।
No comments:
Post a Comment