नई दिल्ली। सख्त लोकपाल विधेयक के लिए समर्थन जुटाने की मुहिम में जुटे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एवं सामाजिक संगठनों के अन्य प्रतिनिधियों ने पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है।
लोकपाल विधेयक के लिए समर्थन चाहने वाले गैर सरकारी संगठन परिवर्तन के सदस्य अस्वथी मुरलीधरन ने आईएएनएस से कहा, "सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने जन लोकपाल विधेयक पर चर्चा के लिए आज (शनिवार) उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से समय मांगा है।"
उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों के सदस्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता से भी चर्चा के लिए समय लेने का प्रयास कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लोकपाल विधेयक मसौदा समिति में शामिल सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी तथा शुक्रवार को वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से मिले थे।
वे वामदलों एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेताओं से भी मिल चुके हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अन्ना शनिवार शाम को ही मिल चुके हैं।
No comments:
Post a Comment