01 जुलाई 2011
आवाज़ समाचार
आज 1 जुलाई है, साल के इस नए महीने के पहले दिन से ही कुछ चीजें इतिहास बन जाएंगी तो कुछ चीजें जिसमें हो जाएगा भारी बदलाव। कहा जा सकता है कि आज से आम आदमी के जिंदगी में भी कई बड़े बदलाव आ जाएंगे।
1. आज से चव्वनी (25 पैसे का सिक्का) इतिहास बन जाएगी। रिजर्व बैंक ने आज से चव्वनी के चलन पर रोक लगा दी है।
2. आज से दूसरे बैंक के एटीएम में 5 से ज्यादा बार बैलेंस चेक करने पर भी पैसे चुकाने होंगे। वहीं यदि एटीएम में पैसे फंस गए हैं तो ग्राहकों की शिकायत को बैंक को 7 दिन के भीतर सुलझाना होगा, नहीं तो बैंक को ग्राहकों को प्रति दिन के हिसाब से 100 रुपये जुर्माना देना होगा।
3. आज से कई ट्रेनों का टाइमटेबल भी बदल जाएगा।
4. आज से ईपीएफ खाते में जमा राशि ईपीएफओ की वेबसाइट http://www.epfindia.com पर जाकर ऑनलाइन चेक करने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
5. आज से भारत से निर्यात होने वाली दवाइयों के लिए बार कोडिंग जरूरी हो जाएगी। सरकार ने ये कदम नकली दवाओं के निर्यात पर रोक लगाने के लिए उठाया है।
6. आज से 'न्यू प्वाइंट ऑफ टैक्सेशन' के नियम लागू होंगे। इन नियमों के मुताबिक सर्विस टैक्स बिल बनाते समय ही देना होगा न कि सर्विस पूरी होने के बाद।
7. आज से सोशल नेटवर्किंग साइट 'फेसबुक' भारत में 'वर्चुअल करेंसी फेसबुक क्रेडिट्स' लांच करेगी। जिससे वेबसाइट पर ऑनलाइन गेम्स और एप्लीकेशंस की खरीद कर सकेंगे।
No comments:
Post a Comment