Friday, 15 July 2011

उत्तर भारतीय, बांग्लादेशी हैं मुंबई विस्फोटों के जिम्मेदार: राज ठाकरे

मुंबई बम धमाकों पर विशेष... 


मुंबई।
 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मुम्बई में हुए तीन विस्फोटों के लिए गुरुवार को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों सहित उत्तर भारतीयों और प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुम्बई, ठाणे और राज्य के अन्य हिस्से उत्तर प्रदेश, बिहार के प्रवासियों तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों से भरे पड़े हैं। सरकार जब तक प्रवासियों की आवाजाही को नहीं रोकेगी, तब तक आतंकवादी गतिविधियां नहीं रुकेंगी।"

ठाकरे ने कहा कि प्रवासी लोग सभी तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं, बलात्कार से लेकर हत्या तक। पिछले कुछ दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

मुंबई धमाका: प्रधानमंत्री, सोनिया घायलों से मिले, जांच जारी 


अपने सिद्धांत पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि इसकी निगरानी नहीं की जा रही है कि प्रतिदिन कितने प्रवासी मुम्बई आते हैं। वे कौन हैं, कहां से आए हैं, मुम्बई में वे कहां रहते हैं, उनका कौन-सा व्यवसाय है और वे कहां जाते हैं।

विभिन्न प्रवेश-स्थलों से महाराष्ट्र में प्रवेश करनेवाले प्रत्येक प्रवासी की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि आज यह कोई नहीं जानता कि सब्जियां लेकर घूमने वाले लोग अपनी टोकरी में सब्जियां रखे रहते हैं या बम।

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम मुम्बई में तीन जगहों पर हुए विस्फोटों में 17 लोगों की मौत हो गई है और 131 लोग घायल हो गए हैं।

Josh18 News

No comments:

Post a Comment