Friday, 1 July 2011

फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल की वृद्धि की मार उपभोक्ता अभी भूल नहीं पाया था कि पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाने के कारण इनके दामों में क्रमश: 27 और 15 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हो जाएगी।

सरकार ने प्रति किलो लीटर पेट्रोल पर डीलरों का कमीशन बढ़ाकर 1499 रुपए कर दिया है। कमीशन को संशोधित किए जाने से पेट्रोल की कीमत 27 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाएगी। डीजल पर कमीशन प्रति किलो लीटर बढ़ाकर 927 रुपए कर दिया गया है। इससे डीजल 15 पैसे महंगा हो जाएगा।

 

डीजल, रसोई गैस के बढ़े दाम नहीं घटेंगे: प्रणव 

 

गौरतलब है कि सरकार ने पिछले शुक्रवार को ही डीजल की कीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इससे पहले मई में पेट्रोल के दाम पांच रुपए प्रति लीटर बढ़ाये गए थे। पिछले सप्ताह सरकार ने रसोई गैस का सिलेंडर 50 रुपए और मिट्टी के तेल में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

 

डीजल, रसोईगैस की कीमतें बढ़ीं, विपक्ष आंदोलन पर आमादा 

 

फैडरेशन आफ आल इंडिया पेट्रोल डीलर्स के महासचिव अजय बंसल ने बताया कि नई कीमतें गुरुवार मध्यरात्रि से लागू हो गईं।


No comments:

Post a Comment