नागपुर. कई राजनीतिक नेताओं के समाजसेवी अन्ना हजारे पर निशाना साधे जाने के बाद, अन्ना ने आज इसका जवाब देते हुए कहा कि देश की राजनीतिक और अपराधिक ताकतें भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए आंदोलन और जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट तैयार करने से डरी हुई हैं और इसी कारण इसमें बाधा पैदा कर रही हैं। वे आंदोलन को मिले जबर्दस्त समर्थन से भयभीत हैं और इसीलिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
अन्ना हजारे ने आज कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि सभी नेता भ्रष्ट हैं। अपवाद सभी जगह होते हैं। लेकिन वे नेता भी ईमानदार तभी कहलाएंगे, जब वे भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खामोश रहना भी भ्रष्टाचार को समर्थन देना ही है और जो भी नेता इस दायरे में हैं, वे देश के किसी काम के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्या आज किसी ईमानदार व्यक्ति का बिना काले धन के चुनाव जीतना संभव है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद आलोचना झेल रहे अन्ना ने कहा कि उन्होंने केवल प्रदेश के विकास की तारीफ की है। सांप्रदायिक दंगों का उन्होंने हमेशा विरोध किया है, भले ही वे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में भड़के दंगे ही क्यों न हों।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बेईमान बनाने में भी इन्हीं नेताओं और राजनीतिक दलों का हाथ है। वे भ्रष्ट तरीकों से करोड़ों रुपए का काला धन कमाते हैं और चुनाव में उसका छोटा सा हिस्सा बांट देते हैं।
lage rahiye anna sahib .
ReplyDeleteye sab ek hi thaili ke chhatte batte hai? kya bjp? kya congress , kya cpm/cpi. kya maya , mulayam , lalu sab ke sab karuna ke awatar hai?
ye sare corrupt hai. so its natural , they will b one side . and u have to go on ur path , u will get success. ham aapke sath hai but .....hosiyar rahe ...dr bnsingh
bhu
varanasi