Tuesday, 21 June 2011

16 अगस्त से फिर अनशन करेंगे अन्ना

नई दिल्ली। लोकपाल विधेयक का आम सहमति वाला साझा मसौदा तैयार करने की सरकार और अन्ना हजारे पक्ष की कोशिशों मंगलवार को विफल साबित हुईं। संयुक्त मसौदा समिति की अंतिम बैठक के बाद गांधीवादी हजारे ने ऐलान किया कि वह 'सरकार को सबक सिखाने के लिए' 16 अगस्त से फिर अनशन करेंगे। दो महीने में मसौदा समिति की नौ बैठकें होने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच मूल मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। सरकार ने जोर दिया कि वह ऐसी 'समानांतर सरकार बनने नहीं दे सकती जो किसी के प्रति भी जवाबदेह नहीं हो।' सरकार के मसौदे में प्रधानमंत्री, उच्च न्यायपालिका और संसद के अंदर सांसदों के आचरण को लोकपाल के दायरे में लाने का कोई जिक्र नहीं है। बहरहाल, सरकार के मसौदे में लोकपाल को अ‌र्द्ध-न्यायिक दर्जा देने, संपत्ति कुर्क का अधिकार देने, स्वतंत्र तरीके से अभियोजन चलाने और पुलिस जैसे पूर्ण अधिकारों के साथ जांच मशीनरी देने के प्रावधानों का उल्लेख है।
Jagran News

No comments:

Post a Comment