Thursday, 16 June 2011

जयललिता ने किया अन्ना और रामदेव का समर्थन

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने मंगलवार को अन्ना हजारे और बाबा रामदेव का समर्थन करते हुए कहा कि हर भारतीय को करप्शन के खिलाफ प्रदर्शन का हक है। 

गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ सरकार के तीखे रुख की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का प्रत्येक भारतीय को लोकतांत्रिक अधिकार हासिल है। हर व्यक्ति को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलना चाहिए।' 

अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के हाल ही में हुए विरोध-प्रदर्शनों के संबंध में सवाल पूछे जाने पर जयललिता ने यह टिप्पणी की। प्रस्तावित लोकपाल विधेयक पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार के सवालों का जवाब देने के लिए उन्हें कुछ वक्त चाहिए। 

चिदंबरम चुनाव नहीं जीते थे, इस्तीफा दें 
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर धोखाधड़ी से चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए जयललिता ने उनके इस्तीफे की मांग की। जयललिता ने कहा, 'वह लोकसभा सदस्य का चुनाव नहीं जीत पाए थे, बल्कि वह हार गए थे। उन्होंने देश के साथ धोखा किया है।'

NBT News

No comments:

Post a Comment