Monday, 20 June 2011

"स्विस बैंक में ज्यादातर धन कांग्रेसी नेताओं का"

उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद मेनका गांधी ने आरोप लगाया है कि स्विस बैंक में जमा आधा से ज्यादा धन कांग्रेस नेताओं का है। श्रीमती गांधी ने कहा कि विदेशी बैंक में संचालित बैंक खातों की जांच कराने में इसी वजह से कांग्रेस कतरा रही है और इस काले धन को बचाने में कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रखी है। संसदीय क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि बोफोर्स तोप घोटाले में दलाली का धन भी विदेशी बैंकों में जमा किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुत्रवधु एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और देवरानी श्रीमती मेनका गांधी का यह बयान राजनीति में बडी हलचल पैदा कर सकता है।

बोफोर्स दलाली का पैसा इटली के बैंक में
सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, बोफोर्स दलाली का पैसा सीधे इटली की बैंक में जमा हुआ, क्योंकि बोफोर्स की दलाली करने वाला मुखिया इन्हीं के गांव का था। सांसद मेनका गांधी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की भाषा और भाषण को सडक छाप बताया और कहा कि देश में तो कोई यह भाषा पसन्द नहीं करता है। जाहिर है कि यह भाषा किसी विदेशी के इशारे पर इस्तेमाल हो रही है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो बनें। इस देश में प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी योज्ञता की जरत नहीं है। मौजूदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसका उदाहरण हैं।

A.U.News

No comments:

Post a Comment