भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के अभियान को पहले तो बॉलीवुड से समर्थन मिला लेकिन अब वहां से भी अन्ना के खिलाफ आवाज उठने लगी है। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने जन लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे के अनशन पर बैठने को ब्लैकमेलिंग करार दिया है।
बातें मनवाने का तरीका सही नहीं
शर्मिला का कहना है कि अपनी बातें मनवाने का यह कोई तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्ना के इस तरीके से खतरनाक परंपरा शुरू हो सकती है। अभिनेत्री ने कहा कि लोकतंत्र में भूख हड़ताल ब्लैकमेलिंग के समान है और सरकार ब्लैकमेल हो गई। टैगोर ने कहा कि भ्रष्टाचार एक समस्या है। इसके खात्मे जरूरत है। लेकिन इसे लड़ने के लिए अन्ना हजारे की आरे से अपनाया गया तरीका सही नहीं है।
अन्ना का बहुत सम्मान करती हूं
शर्मिला टैगोर ने कहा कि मैँ अन्ना का बहुत सम्मान करती हूं जिन्होंने अपने गांव को आदर्श गांव में बदल दिया। अभिनेत्री ने अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर में इरोम शर्मिला वर्ष 2000 से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल बैठी हुई है लेकिन मीडिया ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया।
No comments:
Post a Comment