इस मामले को पहले तो पुलिस ने मीडिया से छिपाने की कोशिश की , मगर देर रात पुलिस ने इस बात का खुलासा करदिया। नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप करने वाले चारों युवकों को तो पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अबलड़की के इस बयान के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी एक पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया है , लेकिन दूसरापुलिसकर्मी थाने से फरार हो गया।
सामूहिक गैंग रेप का यह मामला बृहस्पतिवार देर रात सामने आया जिसमें विकास नगर के रहने वाले विपुल , बराही केरवि , जाखौदा के रवि और अजय को पुलिस ने घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। रेप के इस मामले मेंझज्जर के एसपी पतराम भी बृहस्पतिवार की देर शाम थाने में पहुंचे और पीड़िता से मिले।
इस दौरान पीड़िता ने जो सनसनीखेज खुलासा किया इसको लेकर महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने एसपी केसामने 2 पुलिसकर्मियों के भी इस रेप कांड में शामिल होने की बात कही। एसपी के साथ आई डीएसपी पुष्पा खत्री ने भीपीड़िता से अलग से बातचीत की तो आरोपियों के रूप में सिपाही राकेश और मुख्य सिपाही महेंद्र का नाम सामने आया।एसपी के सामने किशोरी ने सभी आरोपियों की पहचान भी की। एक पुलिसकर्मी की भी पहचान पीड़िता ने की।
पकड़े गए सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। एसपी ने आरोपी सिपाही राकेश को सस्पेंड करदिया है , जबकि दूसरे आरोपी सिपाही महेंद्र सिंह को भी बर्खास्त किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल महेंद्रफरार बताया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें महेंद्र को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। महेंद्र हिसार जिले के आदमपुरक्षेत्र का रहने वाला है।
NBT News
No comments:
Post a Comment