न्यूयार्क टाइम्स में बाकायदा विज्ञापन छपा
जेठलमानी ने कहा कि स्विस पत्रिकाओं में लिखा है, यहां तक कि केंट बुक्स में भी लिखा गया है कि राहुल गांधी को स्विस बैंक से पैसा प्राप्त हो रहा है। न्यूयार्क टाइम्स में बाकायदा विज्ञापन छपा था, जिसमें यह आरोप लगाया गया था। काले धन के मुद्दे पर भाजपा द्वारा गठित टास्क फोर्स ने हाल ही में सोनिया गांधी पर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन भारतीयों में शामिल हैं जिनके विदेशी बैंकों में खाते हैं।
पत्र में मांफी मांगने जैसा कुछ नहीं
काले धन के मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने हाल ही में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पुस्तिका में उनका नाम शामिल करने के लिए माफी मांगी थी। जेठमलानी ने हालांकि कहा कि पत्र में मांफी मांगने जैसा कुछ नहीं था। जेठमलानी ने कहा कि उन्होंने (आडवाणी) माफी नहीं मांगी थी। उन्होंने केवल इतना कहा था कि अब तक आपने (सोनिया गांधी) इससे इंकार नहीं किया था लेकिन अब आप ऐसा कर रही हैं।
A.U.News
No comments:
Post a Comment