Thursday, 16 June 2011

राहुल गांधी में पीएम के सारे गुणः दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी में वे
सभी गुण और क्षमताएं हैं, जो एक अच्छे प्रधानमंत्री के लिए जरूरी हैं।
सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी के पास वह सभी गुण और क्षमताएं हैं जो एक
अच्छे प्रधानमंत्री के लिए आवश्यक हैं।' राहुल 19 जून को 41 साल के हो
जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि कोई नेता अपने से यह नहीं कहता कि वह
प्रधानमंत्री बनना चाहता है और यह सब कुछ हालात पर निर्भर करता है।
कांग्रेस नेता ने राहुल को अत्यंत परिपक्व बताते हुए कहा कि उन्हें
सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की समझ है। गांधी परिवार के एक सदस्य होने
के अलावा उनके पास जनता के साथ संबध बनाने के गुण हैं।

यह पूछे जाने पर कि राजनीति में राहुल का मुख्य प्रतिद्वंद्वी कौन है,
सिंह ने कहा वह दूसरों के साथ नहीं बल्कि खुद से प्रतिस्पर्द्धा करते
हैं। सिंह ने विपक्ष के इस आरोप को गलत बताया कि राहुल वास्तविक कार्रवाई
के बजाय नाटकबाजी में ज्यादा मशगूल रहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल
मजबूती के साथ काम करते हैं। वह प्रतिबद्धता और विश्वास के साथ काम करते
हैं। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।
लेकिन उन्होंने इस मुलाकात में हुई बातचीत का ब्योरा देने से इनकार करते
हुए कहा कि यह एक सामान्य बैठक थी।

NBT News

No comments:

Post a Comment