विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला
मायावती ने कांग्रेस और भाजपा समेत सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने पूंजीपतियों से आर्थिक मदद लेकर उन्हीं के लाभ के लिए आर्थिक नीतियां बनाईं। आम आदमी के हिस्से में केवल महंगाई, बेरोजगारी, भूख और गरीबी आई। बसपा आम आदमी के हितों के माफिक नीतियां बनाकर समतामूलक समाज बनाने में विश्वास रखती है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति जुटाने और ताज कॉरिडोर मामले में अपने खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई के जरिए कांग्रेस अभी भी इन मामलों को लटकाए हुए है, ताकि मौका मिलते ही वे उन्हें घेर सके।
राज्य में बसपा की सरकार बनेगी
मायावती ने विपक्षियों को चेतावनी दी कि वे इतनी आसानी से उनके जाल में फंसने वाली नहीं हैं। जब तक वे जीवित रहेंगी, आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए अपना मूवमेंट चलाती रहेंगी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश के मौजूदा हालात के लिए गलत नेता का चुनाव करने वाले मतदाता भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने बसपा को जिताने की अपील करते हुए उम्मीद जताई की इस बार विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड में चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे और बसपा की सरकार बनेगी। बसपा के प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर के संचालन में संपन्न हुए अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेघराज जरावरे ने प्रदेश में संगठन की स्थिति का ब्योरा प्रस्तुत किया।
A.U. News
No comments:
Post a Comment