सरस्वती विहार थाना पुलिस ने शकूरपुर स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी से दो युवतियों को मुक्त कराया। बाद में उन्हें निर्मल छाया भेज दिया है। पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक शंभू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी प्रभु फरार है। दोनों युवतियों को आसाम के डिब्रूगढ़ से अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था।
पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियों को किसी किताब की दुकान या फिर पीसीओ में काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था। यहां लाने के बाद उन्हें घरेलू नौकरानी के रूप में काम पर लगा दिया गया था। युवतियों को काम पसंद नहीं आने पर उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक से घर वापस भेजने को कहा। आरोप है कि इस पर मालिक ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। युवतियों ने किसी तरह इसकी सूचना लोगों दी। उन्होंने एक एनजीओ और पुलिस की मदद से उन्हें मुक्त करा लिया।
No comments:
Post a Comment