Saturday, 25 June 2011

आईएसआई के संपर्क में था लादेन

पाकिस्तान के ऐबटाबाद में आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी अभियान में मिले एक सेलफोन से खुलासा हुआ है कि एक आतंकवादी संगठन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की सांठगांठ थी।

न्यूयार्क टाइम्स ने अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सेलफोन से पता चला है कि लादेन पाकिस्तान में अपना नेटवर्क चलाने के लिए आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन का इस्तेमाल करता था।

यह सेलफोन लादेन के संदेशवाहक का था। ऐबटाबाद में गत दो मई को अमेरिकी अभियान में मारे गये लादेन के साथ यह संदेशवाहक भी मारा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बरामद सेलफोन पर हुई बातचीत के ब्यौरे के अनुसार अमेरिकी विशेषज्ञो का मानना है कि हरकत कमांडरों ने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से बात की थी।

इस बीच वाशिंगटन में एक अमेरिकी अधिकारी ने इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सकते।

No comments:

Post a Comment