नई दिल्ली। लोकपाल के दायरे में खुद को लाने के प्रधानमंत्री के बयान का अन्ना हजारे ने स्वागत किया है। अन्ना के मुताबिक अगर प्रधानमंत्री खुद लोकपाल के दायरे में आना चाहते हैं, तो उनकी कैबिनेट को इसमें दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बुधवार को दिल्ली पहुंचे अन्ना हजारे ने अपने जन लोकपाल ड्राफ्ट के समर्थन में राजनीतिक नेताओं से मिलने की शुरुआत भी कर दी।
अन्ना ने एक बार फिर दोहराया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अच्छे और ईमानदार प्रधानमंत्री हैं। साथ ही उनकी कैबिनेट पर कटाक्ष करते हुए अन्ना ने कहा कि उसे इस काम में मदद करनी चाहिए।
अन्ना के दिल्ली आने से पहले उनके सहयोगियों अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी ने सीपीआई दफ्तर जाकर पार्टी महासचिव प्रकाश करात से मुलाकात की। दोपहर बाद अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों ने आरएलडी सुप्रीमो अजीत सिंह से मुलाकात की। अपने इस अभियान को जारी रखते हुए अपनी टीम के साथ देर शाम अन्ना हजारे जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव से भी मिले।
सोनिया व्यस्त, अन्ना हजारे से मुलाकात टली
गुरुवार को अन्ना सीपीआई महासचिव ए.बी. वर्धन से मिलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा गया है और गुरुवार को ये मुलाकात होने की संभावना है। शुक्रवार को अन्ना हजारे की बीजेपी के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी से दोबारा मुलाकात होगी।
No comments:
Post a Comment