Friday, 17 June 2011

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट में भारत का गलत मैप

ऑस्ट्रेलिया सरकार की एक वेबसाइट पर भारत के मैप से जम्मू और कश्मीर तथा अरुणाचल प्रदेश को अलग दिखाए जाने पर भारतीय समुदाय ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विरोध को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्वीकार किया है कि मैप में गलती हुई है और कहा कि इसे वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त के प्रवक्ता ने कहा कि मैप में गलती थी और इसे वेबसाइट से हटाया जा रहा है। 

भारतीय समुदाय ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार की वेबसाइट में पोस्ट गए भारतीय मैप से सीमा पर स्थित राज्यों जम्मू और कश्मीर तथा अरुणाचल प्रदेश को हटाए जाने पर सरकार से कड़ा विरोध जताया था। ऑस्टे्रलिया के आव्रजन और नागरिकता विभाग (डीआईएसी) की वेबसाइट पर भारत का गलत मैप लगा हुआ था। न्यू साउथ वेल्स में भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समुदाय की प्रतिनिधि संस्था भारतीय ऑस्ट्रेलियाई परिषद इंक ने डीआईएसी से वेबसाइट पर सही मैप लगाने को कहा है।

No comments:

Post a Comment