तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने डीजल, मिट्टा का तेल और रसोई गैस के दाम बढाये जाने का कडा़ विरोध करते हुए संयुकत प्रगतिशील गठबंधन सरकार से तत्काल बढी़ कीमतें वापस लेने की मांग की है। जयललिता ने आज यहां इस बारे में जारी एक बयान में कहा कि डीजल तथा कच्चे तेल पर मामूली प से उत्पाद शुल्क घटाने वाली केन्द्र सरकार को राज्यों के मूल्य बर्द्धित कर प्रणाली, वैट की दरें घटाने के लिए निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि वैट राज्य सरकार की आमदनी का बडा जरिया है और केंद्र लगातार पेट्रोलियम पदाथ की कीमतें बढा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कल डीजल तीन रुपए, मिट्टा का तेल दो रुपए तथा रसाई गैस के दाम 50 पए बढा दिए हैं इसलिए उसे अब राज्यों से वैट की दर घटाने के लिए कहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
A.J. News
No comments:
Post a Comment