योग गुरु बाबा रामदेव को 'धोखेबाज' बताते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जिस तरह एक साथ हजारों लोगों को बाबा योगासन सिखाते हैं, वह तरीका सही है अथवा नहीं, यह किसी योग विशेषज्ञ से पूछा जाना चाहिए। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने अन्ना हजारे को भी सुझाव दे डाला। उन्होंने कहा कि अन्ना को अपनी उम्र का लिहाज करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बार-बार अनशन नहीं करना चाहिए। कहीं अन्ना की स्थिति 'पिपली लाइव' फिल्म के नत्था की तरह ना हो जाए।
सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा, 'योग के बारे में मैं जितना जानता हूं, उसके अनुसार, योग शिक्षक द्वारा हर साधक को एक-एक कर सिखाना चाहिए। योगासन, किसी शिविर में हजारों लोगों को एक साथ नहीं सिखाया जा सकता।'
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव 'धोखेबाज' हैं और अपने साधकों को गलत तरीके से योगासन की शिक्षा देते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सिंह योग करते हैं, उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से योग कर रहे हैं।
रामलीला मैदान पर पुलिस कार्रवाई के दौरान महिलाओं के कपड़े पहनकर रामदेव के भागने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बाबा जैसे 'कट्टरवादी' लोग मूलत: 'डरपोक' होते हैं और कोई घटना होने पर सबसे पहले भागने का रास्ता तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह पाकिस्तान में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में एक कठमुल्ला भी ऐसे ही 'बुर्का' पहनकर घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ था।
सिंह ने बीजेपी द्वारा अपनी आलोचना किए जाने के संदर्भ में कहा कि वह हमेशा से ही बीजेपी और उसके नेताओं के लिए 'खलनायक' रहे हैं और इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की रुचि कभी अच्छे और सच्चे साधु-संतों में नहीं रही है। वह हमेशा से रामदेव जैसे साधु-संतों को ही बढ़ावा देती आई है।
सिंह ने सवाल किया कि रामलीला मैदान में हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजघाट पर आयोजित धरने के दौरान सुषमा स्वराज ने किस खुशी में 'डांस' किया था। क्या वह पुलिस की कार्रवाई पर खुशी मना रही थीं। सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की समाधि कोई नाच-गाने की जगह नहीं है।
NBT News.

नत्था तो इन राजनेताओ से कहीं ज्यादा बेहतर है. बल्कि हम यूँ कहें तो ज्यादा बेहतर होगा ही. नत्था की तुलना इन लोगों से करके हम अपने देश का अपमान कर रहे हैं. नत्था किसानो की तस्वीर है और भारत में सबसे ज्यादा लोग किसान हैं.
ReplyDeleteभाई नत्था तुम परेशां न होना. हम तुम्हे बदनाम न होने देंगे. वंदे मातरम. जय हिंद.
ReplyDeleteदिग्गी अब और पागल न बनाओ पब्लिक को क्यूंकि पब्लिक अब जाग चुकी है. हमें सारी करतूत पता लग चुकी है तुम नेताओं की. तुम लोग चोर बेईमान हो तुम्हे बोलने का कोई हक नहीं है.
ReplyDeletecongress Ke doggy bhonkana band ka.
ReplyDeleteनत्था प्रगतिशील भारत की तस्वीर है.
ReplyDeleteआज नत्था जेसा हल देश की अधिकतर जनता का है. और ये सब तुम चोरों की मेहरबानी से हुआ है. अब जल्दी जल्दी जो कुछ बचा है वो सारा का सारा बेच डालो. बेच डालो पुरे देश को.
ReplyDeletebeta diggi tum pahle apna hal thik karo, naththa jo bhi hai tumse behtar hai. Samjhe kuch.
ReplyDeleteYar naththa tu bada lucky hai.
ReplyDeleteMere khya se inka hal Naththa se bhi bura hone wala hai. "jay Hind, Jai Bharat"
ReplyDeletehahaha........ maza aa gaya bhai.
ReplyDeletewaise ek baat kahun, mujhe naththa to Ramdev se kahin jyada behtar lagta hai,
ReplyDelete