Thursday, 16 June 2011

कांग्रेस मुन्नी से भी ज़्यादा बदनाम


अपने बयानों के कारण कई बार विवादों में आ चुके भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस को लादेन की औलाद कह दिया.
साथ ही ये भी कह दिया कि पार्टी मुन्नी से भी ज़्यादा बदनाम हो गई है.
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह सोनिया गांधी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ संघर्ष की बात करती हैं, तो वे मज़ाक में कहते हैं कि ये ऐसी ही बात है जैसे पाकिस्तान आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष की बात करता है.
कोलकाता में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मां-बेटे की पार्टी है और बाक़ी सब नौकर हैं.

मांग

कांग्रेस पार्टी ने गडकरी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और माफ़ी मांगने को कहा है. पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि गडकरी गटर की राजनीति कर रहे हैं


दूसरी ओर नितिन गडकरी इतने पर ही नहीं रुके. रामलीला मैदान में हुई कार्रवाई को रावणलीला करार देते हुए उन्होंने कहा कि ये सब सोनिया गांधी के आदेश पर हुआ था.
गडकरी ने कहा, "हम इस मामले पर चुप नहीं बैठ सकते. भाजपा सरकार के इस अलोकतांत्रिक क़दम को बर्दाश्त नहीं करेगी."
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस की छवि ख़राब हो चुकी है और यह पार्टी अब मुन्नी से भी ज़्यादा बदनाम है


BBC News.

1 comment:

  1. सुरेन्द्र भारती पटेल नगर.16 June 2011 at 04:00

    गलत कहा आपने. ये मुन्नी से ज्यादा बदनाम हैं.

    ReplyDelete